Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण
विज्ञापन

टीम एबीएन, बोकारो। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने शनिवार को सेक्टर वन बी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। डीईओ सह डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन से लिया।

उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रिमासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है एवं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

इसी संबंध में उपायुक्त ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,971