Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन फार्मेसी और पैरामेडिकल के शोधार्थियों ने प्रस्तुत किये शोध पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन फार्मेसी और पैरामेडिकल के शोधार्थियों ने प्रस्तुत किये शोध पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वाईबीएन विश्वविद्यालय में 9 दिसम्बर से 16 दिसम्बर 2022 तक 8 दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन का आज यानि 10/12/22 को दूसरा दिन था। आज स्कूल ऑफ़ फार्मेसी टेक्निकल सेशन 1 और स्कूल ऑफ़ पैरामेडिकल टेक्निकल सेशन 2 में शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर दिग दिगंतर के विद्वतजनों, शिक्षाविद्धो, गुणी शोधार्थियों का साक्षी बना। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संबोधन में विश्वविद्यालय कुलपति (प्रभार) प्रो डॉ एसपी यादव ने सभी महानुभावों का आभार प्रकट करते हुए उनका आभार प्रकट किया एवं सभी शोधार्थियो को शुभकामनाएं दी।

इस राष्ट्रीय कन्फ्रेस में विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधी के रूप में फार्मेसी की तरफ से हेड युसीपीएस, पलामुरु यूनिवर्सिटी, मेंबर पीसीआई, डॉ वी प्रभाकर रेड्डी, लीडर सेंट्रल मॉनिटर इन्नोवेडर्म रिसर्च मिस्टर अमित दास, एक्स प्रेजिडेंट रैफल्स यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एमेरिटस आर जी यु एच एस एडिटर -आई जे पी एस प्रोफेसर दिवाकर गोली, एक्सेक्यूटिव मेंबर फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया मिस्टर धर्मेन्द्र सिंह वहीं पैरामेडिकल की तरफ से प्रो डॉ आनंद प्रियदर्शी प्रिंसिपल ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एम यु बोधगया, डॉ एम के सिंह कार्डियोलॉजिस्ट एम डी मेडिसिन, प्रो पुण्यदेव प्रशाद गड़वा डेंटल कॉलेज ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवो को साझा किया। मौके पर डीन फार्मेसी प्रोफेसर डॉ आशीष सरकार एवं एसोसिएट डीन पैरामेडिकल डॉ पी कुमार ने भी ने अपने बहुमूल्य व्याख्या तथा शोध अनुभवों को साझा किया।
राष्ट्रीय कंफ्रेस के दूसरे दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर कंफ्रेंस संचालक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ आशिष सरकार, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी इ दीपक कुमार, प्रबंधन समिति, फैकल्टी स्टाफ सहित सभी विद्यार्थियों का प्रतिभागी बना रहा। कंफ्रेस संयोजक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि पोस्ट ग्रेजुएट को भी रिसर्च के फील्ड में प्राइमरी डेटा पर काम करना होगा तथा सभी स्कॉलर को अपने गुरुओं का सम्मान करना हमारा नैतिक धर्म है। मौके पर वाईबीएन विश्वविद्यालय के चांसलर बैद्यनाथ यादव, चेयरमैन रामजी यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंजीनियर दीपक कुमार, कुलपति प्रोफेसर डॉ एसपी यादव, कुलसचिव प्रोफेसर डॉ श्रीरमन दुबे, उप कुलसचिव संजय तिवारी  के अलवा सभी संकाय के डीन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे l

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,787