Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी वैज्ञानिक क्षमता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी वैज्ञानिक क्षमता
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। एलबीएस हाई स्कूल सभागार में दस दिसंबर को प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी के जरिए बच्चों ने न सिर्फ विज्ञान प्रदर्शनी किया बल्कि वैज्ञानिक नवाचार, विचार और परियोजनाओं का भी प्रस्तुति की। 

मौके पर बीईईओ जयनाथ महतो ने कहा कि छोटे छोटे आविष्कारों से ही बच्चों में बड़ी उम्मीदें बढ़ती है और आगे जाकर यही बच्चे वैज्ञानिक बनते हैं। केजीबीवी की छात्रा सहिस्ता प्रवीण और पुष्पा कुमारी ने वाटर ट्रीटमेंट प्रोसेस की प्रस्तुति दी। वहीं एमएस म्कुन्दा के छात्रों ने पेरिस्कोप की प्रस्तुति दी। 

जमगांई के बच्चों ने गीला कचरा सूखा कचरा निपटारा, विटपी के बच्चों ने विद्युत चालकता, अकाशी के छात्रों ने ऑक्सीजन साइकल, अन्य स्कूलों द्वारा सौर मंडल,  टपक सिंचाई, आपकी थाली आपकी सेहत, पौधा में वृद्धि आदि की प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान बीपीओ रामविजय खलखो, बीआरपी, सीआरपी और संबंधित स्कूलों के शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,723