Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : सड़क पर दो युवकों का शव मिलने से सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला : सड़क पर दो युवकों का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन

टीम एबीएन, गुमला। जिले के बसिया थाना स्थित कलिगा गांव की मुख्य सड़क पर दो युवकों के शव मिलने के बाद हंगामा हो गया। ग्रमाणों ने गुस्सा में आकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लोगों को शांत करवाया। युवक की हत्या की गई है। 

जानकारी के अनुसार, डुमरटोली निवासी शेख दिलशाद उर्फ जेरकू (25 वर्ष) और किंदिरकेला गांव के अफसर खान (25 वर्ष) का शव मिले। वहीं सड़क पर बाइक भी मिली है। दोनों बाइक से जा रहे थे। शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों का कहना है कि ये सड़क दुर्घटना नहीं है। लोगों ने कलिगा के समीप राउरकेला-रांची मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सड़क से पार कर रही एंबुलेंस में तोड़फोड़ की। सूचना पर शव उठाने के लिए पुलिस गयी थी, लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। प्रशासन के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। यहां तक कि मीडियाकर्मियों को भी फोटो खींचने और वीडियो बनाने पर रोक दिया। 
सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि दोनों युवक की सड़क हादसे से मौत नहीं हुई है, बल्कि बीच सड़क पर दोनों की हत्या की गयी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवकों की किसी तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। वहीं, बाइक की टंकी को भी छेद कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने समय रहते मौके पर पहुंचकर तनाव को नियंत्रण में करने का प्रयास जरूर किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,834