Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : कांग्रेस के भारत जोड़ो कार्यक्रम में निकला पैदल मार्च

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : कांग्रेस के भारत जोड़ो कार्यक्रम में निकला पैदल मार्च
विज्ञापन

टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी में कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत दतिया से कचहरी मैदान स्थित बिरसा पार्क तक पैदल मार्च निकाला। इस कार्यक्रम में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का झंडा थामे जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर कार्यक्रम को समाप्त किया। 

इस कार्यक्रम में कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नईमुद्दीन खान, सुशील संगा, अनमोल होरो, सयुम अंसारी आदि उपस्थित थे। बतौर अतिथि कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अच्छी जीत हुई है, पर गुजरात में अंधभक्त लोग हैं। इसलिए इतनी ज्यादे बढ़त हुई है। वहां धार्मिक प्रोपोगेण्डा करके भाजपा ने जीत हासिल की है। लेकिन हिमाचल की जीत एक जलवा है। 

आगे पूरे देश को जोड़कर कांग्रेस बूथ स्तर तक जाएगी और देश भर में महंगाई, अत्याचार, विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी है। उसको बतलाने का काम करेगी। झारखंड में राहुल गांधी का भारत जोड़ो कार्यक्रम नहीं है, इसलिए यहां पूरे प्रदेश में उपयात्रा के नाम पर कांग्रेस पार्टी कार्यक्रम कर रही है। जिसमें आज खूंटी में कार्यक्रम किया गया है, जिसे पंचायत स्तर तक गांव- गांव में भी किया जायेगा। वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस को खूंटी में मजबूत किया जायेगा और महंगाई व भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए जन जन तक जनजागरण करके जानकारी दी जायेगी। 

भाजपा जैसे नफरत पैदा करती है। वैसा नहीं बल्कि भारत जोड़ो के तहत आत्मा जोड़ो का काम पूरे जिले में किया जायेगा और खूंटी में कांग्रेस को इतना मजबूत कर दिया जायेगा कि खूंटी विधानसभा सीट की दावेदारी दिखला दी जायेगी, ताकि प्रदेश कांग्रेस खूंटी विधानसभा के लिए टिकट देने को बाध्य हो जाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,998