टीम एबीएन रांची। राउरकेला और भुवनेश्वर में 13 जनवरी से होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप ट्रॉफी शुक्रवार को रांची लाई गई गुरुवार को गुवाहाटी में हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने हॉकी असम के पदाधिकारी से ट्रॉफी लिया।
ट्रॉफी लेने के बाद हॉकी झारखंड के पदाधिकारी शाम 6:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ट्रॉफी के साथ पहुंचे तो लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ ट्रॉफी का स्वागत किया।
झारखंड हॉकी के महासचिव विजय शंकर सिंह ने बताया कि इस ट्रॉफी को लेकर फिलहाल मुख्यमंत्री के पास जायेंगे और फिर उसके बाद 11 दिसंबर को इसकी प्रदर्शनी भी की जायेगी। बता दें कि हॉकी मैच में ट्रॉफी को प्रदर्शन करने का रिवाज पुराना है। इसी को देखते हुए राजधानी में पुरुष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर हॉकी से जुड़े खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रहा है।