Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

11,000 का जर्जर बिजली तार टूट कर गिरा, करंट की चपेट में आने से युवक घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
11,000 का जर्जर बिजली तार टूट कर गिरा, करंट की चपेट में आने से युवक घायल
विज्ञापन
  • 70-80 घरों में सप्लाई करंट से 30-35 लाख रुपये की नुकसान


टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। प्रखंड के चेडरा पंचायत के करोंज मोड़ के पास उपर से 11 हजार हाईटेंशन तार गुजरी नीचे से (एलएनटी) तार से घरों में सप्लाई तार टूट कर गिर गई। जिससे कुछ समय के लिए करीब गोला चौक बिष्णुगढ़ के लगभग सभी 70 से 80 उपभोक्ता के घरों में करंट सप्लाई हो गई। ग्यारह हजार करंट सप्लाई होने से गोला चौक निवासी 40 वर्षीय गुड्डू बरनवाल करंट की चपेट में आकर हाथ और पैर झुलस गया और बुरी तरह से घायल हो गया है। 

इसकी सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य मूनी देवी एवं मुखिया निर्मल कुमार ने घायल युवक को आनन-फानन में बिष्णुगढ़ सीएससी केंद्र में लाया गया, जहां इलाज कर बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से शेखर सुमन के द्वारा हजारीबाग सदर में भर्ती करवाया गया। उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना बिजली विभाग के लापरवाही से सड़क के ऊपर से गुजरी जर्जर तार में जाली नहीं होने के कारण शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे घटी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दोषी वार ठहराते हुए कहा कि जर्जर पतला तार एवं बिजली की लचर व्यवस्था के बारे में विभाग को पहले भी अवगत कराया गया था। पर अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगा।अगर सड़क से गुजर रहे किसी वाहन पर तार टूट कर गिर जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस घटना से सभी  70 से 80 उपभोक्ताओं के घरों में शॉर्ट सर्किट होने से बिजली उपकरण मोटर, मोबाइल, बल्ब, तार, वाशिंग मशीन, पंखा, फ्रिज, टीवी, वायरिंग समेत काफी अन्य भी जल गया जिसमें 30 से 35 लाख रुपये तक की नुकसान बताया जा रहा है। इस घटना को देखते हुए पंचायत समिति सदस्य मुन्नी देवी ने बिजली विभाग से गुड्डू बरनवाल को मुआवजा एवं लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। साथ ही पुराने जर्जर तार को बदलकर ग्यारह हजार हाईटेंशन गुजरी तार के नीचे गाड के रूप में जाली अति शीघ्र लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 132,444