टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पूस महीने की शुरूवात के साथ हाड़ कपा देने वाली ठंड लोगो को परेशान की हुई है। इससे बचने के लिए लोग अपने घरों से मोटे मोटे गरम कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। इस बढ़ती ठंड को देखते हुए अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने दारू और झुमरा चौक में शुक्रवार से अलाव की व्यवस्था की है।
अंचलाधिकारी ने बताया कि जिले की उपायुक्त महोदया के निर्देश पर अलाव की व्यवस्था की गई है यह ब्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। इस मौके पर मुख्यरूप से रागनी कश्यप, मुकेश कुमार, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, साजदा खातून, नारायण प्रजापति, सोनू सिन्हा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।