टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। हरली मैदान में हर वर्ष लगने वाला जतरा मेला इस वर्ष भी शानदार तरीके से लगाया गया। किसानों की खुशहाली का प्रतीक यह त्योहार हर वर्ष धन कटनी के बाद लगाई जाती है। इस प्रसिद्ध मेले की खासियत यह है कि यहां लोहे से बने औजार विशेषकर कुदाल, गैता, कुल्हाड़ी, सबल, कड़ाही आदि की जमकर खरीद बिक्री होती है। किसान यहां अपने खेतों में काम आने वाले ज्यादातर औजारों की खरीदारी करते है।
इस मेले में औजारों के साथ साथ बच्चों के लिए तरह तरह के झूले व अन्य दर्जनों तरह के स्टॉल लगाये गये थे जिसका मेले में आने वाले लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस मेले की विधि ब्यवस्था बनाये रखने के लिए अंचलाधिकारी नीतू कुमारी और दारू थाना प्रभारी अमित कुमार बेहद सक्रिय रहे और पूरे मेला परिसर में घूम घूम कर निरीक्षण करते रहे। मेला के सफल संचालन हेतु बनाई गई समिति में अध्यक्ष रामजी कुशवाहा, सचिव कैलाश विश्वकर्मा, मोहम्मद फारुकुद्दीन, दिलीप प्रसाद, चुरामन प्रसाद, प्रदीप राम, विकाश कुमार, बंटू प्रसाद, देवनारायण कुमार, सुरेंद्र राम को रखा गया है।