Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़कागांव : विधायक की पहल पर हुआ महिला के हाथ का बैंडेज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : विधायक की पहल पर हुआ महिला के हाथ का बैंडेज
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव। विधायक अंबा प्रसाद के पहल पर गरीब महिला का टूटा हाथ का बैंडेज डॉ अविनाश कुमार द्वारा किया गया। गरीबी के कारण पैसे के अभाव में महिला अपना टूटा हुआ हाथ का इलाज नहीं करा पा रही थी। 
विधायक अंबा प्रसाद को जानकारी मिलने के बाद तुरंत संज्ञान लिया और बड़कागांव चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बीएन प्रसाद को इसकी जानकारी दी। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे के सहयोग से महिला को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सा प्रभारी के नेतृत्व में डॉ अविनाश कुमार द्वारा टूटे हुए हाथ का बैंडेज करते हुए आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई। 
पकरीबरवाडीह के योगेंद्र महतो की 55 वर्षीय पत्नी लीला देवी का हाथ 4 दिन पूर्व शौच के दौरान गिरने के बाद टूट गया था। उक्त महिला गरीब होने के कारण कहीं भी इलाज कराने के लिए नहीं निकल रही थी। इलाज के दौरान डॉक्टर अविनाश कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, सहयोगी रुकनी देवी, अवध किशोर कुमार, पारसनाथ प्रसाद, विशाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन