- नहीं हो रहा लोगों का काम और क्षेत्र का संपूर्ण विकास : रवि
टीम एबीएन, टाटीझरिया। टाटीझरिया प्रखंड के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रवि सिंह ने कहा कि 6 दिसंबर को पूर्व में अध्यक्षीय कार्यालय उद्धाटन किया गया। बाद में प्रखंड सह अंचल मुख्यालय में प्रखंड के पदाधिकारियों के संग बैठक की गयी। जिसमें शामिल विभाग के अधिकारी गणो ने क्षेत्र में किये गये कार्यो का उल्लेख किया।
कुछ अधिकारी ने क्षेत्र में विकास कार्य को संतुष्टजनक उत्तर देने के स्थान पर उन्होंने आनाकानी करते हुए कहा कि हमारा टाटीझरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसलिए सही तरीके से कार्य नही हो पा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जेई पीयूष कुमार सप्ताह में एक दिन ही प्रखंड कार्यालय आते हैं और रविवार छोड़ पांच दिनों की अपनी फर्जी उपस्थिति बना लेते हैं। समयानुसार बहुत ही कम कर्मी पदाधिकारी है जो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पहुंचते हैं। जिन्होंने उपस्थित पदाधिकारी गणो के समक्ष स्वीकार किया। कहा कि मैं टाटीझरिया प्रखंड में अतिरिक्त प्रभार में हूं। हमारा कार्य क्षेत्र दूसरे प्रखंड में भी है।
वही सुनील कुमार प्रखंड समन्वयक का दायित्व कार्य छोड़ लेखा लिपिक कम्प्यूटर आॅपरेटर का कार्य कर आम जनता से रुपये की वशूली करने में लगे हैं। बैठक के पश्चात श्री सिंह ने भ्ष्टार्चार पर अंकुश लगाने को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों से अपील किया कि ससमय पर सभी अपने कार्य स्थल पर पहुंचे। ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। जनता के हित कार्य, योजनाओं को अविलंब किया जाये। मौके पर पशुपालन छोड़ सभी विभाग के अधिकारी गन मौजूद थे।