टीम एबीएन, रांची। झाारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में केक काटकर मनाया एवं सोनिया गांधी के दीघार्यु जीवन की कामना की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की वरीष्ठ नेत्री अलका लाम्बा मुख्य रूप से उपस्थित थीं। मौके पर कांग्रेस जनों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा हम मिलकर सोनिया जी को बधाई देना चाहते थे लेकिन राजस्थान में होने के कारण सादगी से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।
जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा सोनिया गांधी त्याग,प्रेम,करुणा,सेवा, समर्पण, सहनशीलता, संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं। कांग्रेस पार्टी को उन्होंने बुलंदियों तक पहुंचाया और उनका मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणादायक है। मौके पर प्रिया ओझा, जवाहर महथा, उषा सिंह, प्रमोद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।