Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित होगा पलामू का डॉ अंबेडकर छात्रावास : सीएम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित होगा पलामू का डॉ अंबेडकर छात्रावास : सीएम
विज्ञापन
  • कल्याण विभाग के छात्रावासों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का तेजी से चल रहा कार्य

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कल्याण विभाग के छात्रावास बनने के बाद इनके रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। राज्य सरकार द्वारा अब इन सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इन छात्रावासों को सभी सुविधायुक्त छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों में बच्चों के रहने एवं उनके भोजन का उत्तम प्रबंध भी किया जायेगा। साथ ही इन छात्रावासों में रसोइये और सुरक्षा गार्ड की भी नियुक्ति की जायेगी। मुख्यमंत्री आज पलामू जिला भ्रमण के दौरान पलामू के भीमराव अंबेडकर छात्रावास स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्रावास का निरीक्षण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों एवं  पदचिन्हों पर चलकर हम सभी को आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि अभी जिस तरह से छात्रावास की दयनीय स्थिति है अगली बार जब मैं आऊंगा तो यह उतना ही बेहतर और भव्य बना होगा। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास को मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पलामू शहर का परिभ्रमण किया। वहीं डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरित किये।

मौके पर ये भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री, कृषि विभाग श्री बादल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, जिला के उपायुक्त श्री आंजनेयुलू दोड्डे, पलामू पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,625