Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : स्टेशन पर चलती मालगाड़ी के पहिये में लगी आग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : स्टेशन पर चलती मालगाड़ी के पहिये में लगी आग
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 से गुजर रही मालगाड़ी के पहिये में अचानक आग लग गयी। घटना बुधवार देर रात की है। आनन-फानन में मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रोका गया। घटना की सूचना कोडरमा स्टेशन मास्टर को दी गयी। सूचना पाकर वो घटनास्थल पर पहुंचे। रेल कर्मियों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया। इसके कारण परिचालन बाधित रहा। 
 

देर रात तक पैसेंजर और राजधानी ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर ही रोकी गईं। मालगाड़ी के पहिये में आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्टेशन प्रबंधक एम के महाराज का कहना है कि अज्ञात कारणों के कारण मालगाड़ी के पहिये में आग लगी थी। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,236