- मुखिया ने इसे लेकर पिटवाया ढिंढोरा, लोगों को किया आगाह
टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ प्रखंड के कई पंचायत के गांव में सड़कों पर गंदे पानी के बहाव से लोग हलकान में, लोगों को चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए वर्षों से प्रशासनिक स्तर पर जोर आजमाइश की गई थी। लेकिन घरों के गंदे पानी का बहाव बदस्तूर वर्षों बाद भी जारी है।
यह मामला किसी एक गांव या पंचायत कि नहीं बल्कि कई पंचायतों के मोहल्ला की है जहां घरों का गंदा पानी सड़कों पर उतारा जाता है। इसके साथ ही सड़कों पर मवेशी बांधने से लोगों का आवागमन में हमेशा संकट उत्पन्न होता। स्थिति वस्तु से अंचल अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि अवगत है बावजूद किसी ने इस और पहल करने की जरूरत नहीं समझा। लेकिन बिष्णुगढ़ पंचायत के मुखिया पूनम देवी द्वारा अपने पंचायत के गली मोहल्ले में पानी गिराने वाले को आगाह करने के लिए डंका बजाकर ऐलान कर दिया की किसी ने भी मोहल्ले के सड़कों पर घरों से गंदा पानी निकाला उसकी खैर नहीं, सीधा कानूनी तरीके से निपटा जायेगा। मुखिया के एलान का लोगों पर कितना असर पड़ेगा यह समय के गर्भ में है।