Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : प्राप्त प्रपत्रों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सुपर चेकिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : प्राप्त प्रपत्रों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की सुपर चेकिंग
विज्ञापन
  • मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 - 23  से संबंधित मामला  
  • आवेदनकर्ताओं के दस्तावेजों का किया सत्यापन
  • निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ बेरमो को दिया जरूरी दिशा-निर्देश

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022- 23 के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव (मंत्रिमंडल) निर्वाचन विभाग के रवि कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल पावर क्षेत्र विभिन्न मतदान केंद्रों में प्राप्त प्रपत्रों (प्रपत्र छह, प्रपत्र सात, प्रपत्र आठ एवं प्रपत्र आठ का सुपर चेकिंग/स्थल निरीक्षण किया गया।  
 

उनके साथ जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक सुमन, बेरमो विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री अनंत कुमार,सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बेरमो मनोज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने आवेदनकर्ताओं के घर झ्र घर जाकर संवीक्षा की जांच की। उन्होंने आवेदनकर्ताओं का प्रपत्र में दी गई जानकारी का सत्यापन किया। उनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज का मिलान किया।  

उपायुक्त जारांगडीह, बीटीपीएस डिग्री कालेज आदि आवेदनकर्ताओं के यहां जाकर प्रपत्रों की जांच की एवं उनके दस्तावेज का सत्यापन किया। उन्होंने बेरमो विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बेरमो श्री मनोज कुमार इस बाबत जरूरी दिशा निर्देश दिया। मौके पर बेरमो बीडीओ मधु कुमारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे। 
 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,289