Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल : भेलवारा पंचायत की बालिका टीम चैंपियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल : भेलवारा पंचायत की बालिका टीम चैंपियन
विज्ञापन

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। बिष्णुगढ़ प्रखंड के हाईस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को बालिका वर्ग में भेलवारा पंचायत एवं बेडाहरियारा पंचायत के बीच खेला गया। जहां कड़े मुकाबले में भेलवारा की टीम ने  1-0 से जीत हासिल की। इस मौके पर भेलवारा के विजेता टीम को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 
वहीं भेलवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर ने विजेता टीम के सभी खिलाडियो को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर कई तरह के खेल के आयोजन किये जा रहे हैं। इससे प्रखंड के खिलाड़ियों में छिपी हुई प्रतिभा निखर रही है।वर्तमान समय में हर क्षेत्र से खिलाड़ी उभर कर आ रहे हैं।कहा कि पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को उच्चस्तरीय जिला, राज्य और देश स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। 
वहीं प्रतिभा विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि खेल से जहां मनोरंजन मिलता है, वहां खिलाड़ियों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।लोगों को आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद में भाग लेना भी जरूरी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,607