- सांसद जयंत सिन्हा ने कहा- देंगे मन्दिर में मूर्ति
टीम एबीएन, टाटीझरिया। टाटीझरिया में दुर्गा मंडप के समीप निर्माणाधीन संकट मोचन हनुमान मंदिर निर्माण कार्य को लेकर लोगों ने सांसद जयंत सिन्हा से मंगलवार की देर शाम भेंट किया। इस मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने हनुमान जी की मूर्ति देने की बात कही।
बता दें कि संकट मोचन हनुमान मंदिर के लोकार्पण को लेकर टाटीझरिया क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं। मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। संभवत: मार्च-अप्रैल में हनुमान मंदिर का लोकार्पण किया जायेगा। प्राण प्रतिष्ठा और अन्य धार्मिक आयोजनों की तैयारी शुरू कर दी गई है। सांसद से भेंट करने के दौरान अधीरचंद्र तिवारी, मिथिलेश पाठक, कैलाशपति सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, राजू यादव, रजनीकांत चौधरी, अमरेश सिंह, अनिल प्रसाद, राहुल प्रजापति आदि शामिल थे।