Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरही : 24 घंटे में चोरी गया मैजिक वाहन बरामद, एक गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरही : 24 घंटे में चोरी गया मैजिक वाहन बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरही। बरही के धनबाद रोड से मैजिक गाडी संख्या जेएच 02 एक्यू 3521 को रात्रि करीब 12 बजकर 50 मिनट पर अज्ञात चोरों के द्वारा गाड़ी चोरी कर लिया गया। 
उक्त संदर्भ में वादी अमित केशरी पिता अशोक केशरी साकिन बरही चौक थाना बरही जिला हजारीबाग के लिखित आवेदन के आधार पर बरही थाना कांड संख्या 501/22 अंकित करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मैजिक (जेएच 02 एक्यू 3521) को उरीमारी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया तथा वाहन के साथ 01 अभियुक्त को पकड़ा गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। 
उक्त संदर्भ में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उक्त वाहन को पतरातू से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मो शहनवाज आलम पिता मो हलीम, साकिन कोनरा थाना बरही जिला हजारीबाग को गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी दल में पुअनि रवि कुमार समेत रिजर्व गार्ड बरही थाना के जवान शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 115,233