- बिरहोर कॉलोनी में विशेष कैंप लगाकर 17 नये मतदाताओं का भरा फॉर्म 6
टीम एबीएन, बरही। लुप्त होते जनजातियों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने एसएसआर 2023 के तहत बरही प्रखण्ड के बरियठा बिरहोर टोला में विशेष कैंप का आयोजन किया। जिसमें कुल 17 नये मतदाताओं का फॉर्म-6 भरा गया। प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी सावना मांझी ने 18 वर्ष के युवक-युवतियों से कहा कि वे हर हाल में अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लें।
कहा कि इलेक्शन कमीशन आॅफ इंडिया का लक्ष्य है कि 1 जनवरी 2022 तक आहर्ता तिथि के सभी योग्य नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हों। विशुद्ध यानी त्रुटि विहीन मतदाता सूची का निर्माण किया जाना इसका मुख्य लक्ष्य है। मौके पर सावना मांझी प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी बरही, सुरेन्द्र कुमार दास प्रभारी सांख्यिकी पर्यवेक्षक बरही, जगदीश प्रसाद बीएलओ पर्यवेक्षक, सरिता देवी बीएलओ एवं मोहन मिर्धा कंप्यूटर आॅपरेटर मौजूद थे।