टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। पूर्व मंत्री सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो और केदला मुखिया गिरधारी महतो द्वारा दिये गए योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए लईयो उत्तरी व दक्षिणी पंचायत के केदला में जिला खनिज निधि से निम्न योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्य सम्पादन कराने की अनुशंसा की। जिसमें लईयो मुख्य मार्ग से नवनिर्मित अस्पताल तक 1500 फीट पीसीसी पथ का निर्माण।
लईयो मुख्य मार्ग करमाली टोला से बोकारो नदी पल तक 1.5 किमी तक कालीकरण पथ का निर्माण। लईयो ढोठाटाँड से बोकारो नदी श्मशान घाट तक पीसीसी निर्माण। लईयो लुगुबाबा स्टेडियम में चाहरदीवारी का निर्माण। लईयो तितरमरवा विद्यालय से बनी रजवार के घर तक गार्डवाल निर्माण। तितरमरवा विद्यालय से बाली रजवार के घर तक पीसीसी निर्माण। लईयो उत्तरी गयच्छनदवा विद्यालय के मैदान पर चहारदीवारी का निर्माण। दनिया सिमाना से गयच्छनदवा तक पीसीसी निर्माण कार्य के लिए योजना को दिया गया। विधायक श्री पटेल ने कहा कि पूरे मांडू विधान सभा क्षेत्र में योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। उसे ग्रामीण गुणवत्ता पूर्ण कार्य को करायें।