Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चुरचू : पंससों की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चुरचू : पंससों की बैठक में विकास योजनाओं पर चर्चा
विज्ञापन

टीम एबीएन, चुरचू (हजारीबाग)। मंगलवार को प्रखंड प्रखंड मुख्यालय के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने किया। इस बैठक में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में चर्चा की गई। वहीं चुरचू पंचायत के ग्राम चिरुबेडा और पिपराबेड़ा में बिजली की समस्या को सुधार लाने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
चुरचू के जमडीहा में बने जल मीनार से गांव में जल्द से जल्द आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया। विभिन्न पीडीएस दुकानदारों को नियमित राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे पेयजल, सड़क, बिजली, खाद्य आपूर्ति, कृषि विभाग, वन विभाग समेत कई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

मौके पर बीडीओ इंदर कुमार, उपप्रमुख संजय कुमार सिंह, सीडीपीओ डॉ रेखा रानी, बीओ नागेश्वर सिंह, सीतल हेमब्रॉम, सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार साव, आशा राय, त्रिदेव कुमार, निरंजन महतो, सुनील कुमार, सदाब खान, चुरचू मुखिया पूनम बेसरा, हेंदेगढा मुखिया गिरजा कुमारी, मालती देवी, भुनेश्वर तुरी, किशोर साव, संतोष टुडू, तालेश्वर मुर्मू समेत कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,897