Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चुरचू : प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चुरचू : प्रखंड मुख्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो और संचालन बीडीओ इंदर कुमार ने किया। बैठक में बीडीओ ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। 
इस बैठक में बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, चिकित्सा विभाग, अंचल विभाग, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, सहायक अभियंता पेयजल चंद्रिका राम, वन क्षेत्र पदाधिकारी दारू, प्रखंड कार्यक्रम जेएसपीएल चुरचू उपस्थित रहे। 
सभा को संबोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो ने कहा कि प्रखंड  क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य को समय से पुरी कर सरकार के अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो, उपाध्यक्ष लाखीराम मांझी, बीडीओ इंदर कुमार, बीस सूत्री सदस्य राहुल यादव, दिलेश्वर महतो, अख्तर अंसारी, जासो देवी, चुन्नूलाल हंसदा, जयप्रकाश यादव, देवनारायण सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,822