Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया संविधान दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाइटी ने मनाया संविधान दिवस
विज्ञापन
  • दुनिया में सबसे सुंदर है भारत का संविधान : विद्रोही

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के तत्वावधान में आज न्यू बार भवन के प्रथम तल्ला पर संविधान दिवस एवं बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की पुण्य तिथि पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव एवं झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य संजय कुमार विद्राही ने कहा कि बाबा साहब की अगुआई में भारत के संविधान का निर्माण किया गया था उसमें झारखंड के प्रतिनिधियों का भी अहम योगदान था। श्री विद्रोही ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा और सुन्दर संविधान है। इस संविधान में देश के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। 

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रशीदी ने कहा कि भारतीय संविधान में में निहित अधिकारों की रक्षा हम अधिवक्ता बखूबी कर रहे हैें, जिस पर सभी अधिवक्ताओं को गर्व होना चाहिए। संगोष्ठी को  झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के महासचिव  भरत चन्द्र महतो, राजेन्द्र राम रविदास आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बाबा साहब के चि़त्र पर पुष्प अर्पित कर एवं संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर बाबा साहब को श्रद्वाजंलि अर्पित किया गया।

इसके साथ ही संविधान की रक्षा करने वाले अधिवक्ता संजय कुमार विद्रोही, अब्दुल कलाम रशीदी, अंजनी कुमार वर्मा, सीताराम साह, एवं दिनेश चैधरी को झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी की ओर से शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, रेखा वर्मा, निरंजन राम, मृत्युंजय प्रसाद, एफ एन नीलेश झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा, योगेन्द्र प्रसाद, जयंत पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,706