रांची। झारखंड में 252 पदों के लिए 7वीं से 10वीं तक की संयुक्त सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से हुई। कोरोना को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया।