टीम एबीएन, कोडरमा। दो दिनों के भीतर ही कोडरमा समेत झारखंड के 4 जिलों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में अब मुन्ना पासवान को रामगढ़, ओबैदुल्लाह हक अंसारी को गढ़वा, बरकतुल्लाह खान को साहेबगंज और भागीरथ पासवान को कोडरमा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
ज्ञात हो कि 4 दिसंबर को जारी अधिसूचना में नारायण वर्णवाल को कोडरमा का कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं 24 जिले के जिला अध्यक्ष की जारी सूची में किसी भी अल्पसंख्यक को जगह नहीं दी गई थी और ना ही किसी दलित नेता का सूची में नाम था, इसे लेकर हो रहे विरोध के बाद 4 जिलों में जिलाध्यक्ष को बदलकर आज नई सूची जारी की गई है।