- लंपी बीमारी से मवेशियों की हो रही है मौत
टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड में इन दिनों लंपी बीमारी से मवेशियों की मौत लगातार हो रही है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में भाजपा किसान मोर्चा जैविक कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य लक्ष्मण यादव ने विभाग से मिलकर अविलंब गांव-गांव में कैंप के माध्यम से मवेशियों का टीकाकरण कराने की मांग के साथ-साथ मवेशियों की मौत का सूची बनाकर सरकार से मुआवजे की मांग की है।
यह भी कहा कि मवेशियों की मौत के बाद किसानों को खेती का कार्य बाधित हो जा रहा है। इससे किसानों की कमर टूट रही है। सरकार अगर इस पर विचार नहीं करती है तो जनसहयोग के माध्यम से आंदोलन की जायेगी। किसान कामेश्वर प्रसाद मेहता, बन्नू गोप, महादेव प्रसाद मेहता, लोकन महतो, किशोरी यादव, गुलटन यादव समेत अन्य किसानों ने बताया कि बीमारी पर अगर समय रहते विभाग या सरकार ध्यान नहीं देती है तो क्षेत्र में मवेशियों की लगातार हो रही मौत से मवेशी देखने तक नहीं मिलेंगे।