टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही अंतर्गत गौरियाकरमा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान विश्व मृदा दिवस का आयोजन किया गया। डॉ विशाल नाथ विशेष कार्य अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।
डॉ विशाल नाथ ने अपने अध्यक्षीय भाषण बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्राओं एवं संस्थान के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए स्वस्थ्य रहने की टिप बताते हुए कहा कि मृदा का दोहन और क्षरण होने से सभी को बचाना होगा। इसके लिए आपको आवश्यकता अनुसार ही खाद्य एवं उर्वक का प्रयोग करना चाहिए। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ- मनोज चौधरी ने विश्व मृदा दिवस सूक्ष्म तत्वों उर्वरकों के उचित उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व को वर्णित किया। डॉ प्रीति सिंह एवं डॉ दीपक कुमार गुप्ता के सहयोग से मृदा स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।