टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक हदारी स्कूल में एक बैठक रखी गयी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर कुमार मेहता और प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष इचाक मनहोर राम इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बारे में विस्तार से चर्चा की। सरकार के कामों को जनता तक कैसे पहुंचाया जाए मीडिया के माध्यम से, इसी को लेकर इस बैठक में इचाक प्रखंड मीडिया प्रभारी के रूप में अजय मेहता को मनोनित किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा अजय मेहता के पार्टी में आ जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। साथ ही 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि पार्टी के विस्तार के लिए युवा वर्ग आने से इचाक में पार्टी की मजबूती होगा मेरा प्रयास है की युवा को पार्टी में जोड़ने का आगे भी जारी रहेगा।
इस बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष इचाक मनोहर राम, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य इचाक दिगंबर कुमार मेहता, झामुमो प्रखंड सचिव इचाक रामप्रवेश सिंह, बाबुन हंसदा, संतोष मेहता, प्रबिल मेहता, प्रयाग मेहता, इंद्रदेव मेहता, गंगेश्वर मेहता, महेंद्र राम, राजेंद्र राम, जगन्नाथ यादव, सुरेंद्र मेहता, रामफल मेहता, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र शमा, बंसी मेहता समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।