Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़कागांव : अदाणी फाउंडेशन ने महुगाई कला में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : अदाणी फाउंडेशन ने महुगाई कला में लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने मंगलवार को प्रखंड के महुगाई कला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। अपने सीएस आर कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कैंप में 43 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 
इस अवसर पर जेनरल फिजिशियन डॉ आरके रंजन के नेतृत्व में पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने ग्रामीणों को कई तरह की चिकित्सकीय सुविधाएं निशुल्क प्रदान की। कैंप में महिलाएं, ग्रामीण और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। अदाणी फाउंडेशन की ओर से लगाए गए शिविर में कई ग्रामीणों ने डॉक्टर से अपने आंखों की समस्याएं, तनाव, डायबिटीज, कमजोरी, बॉडी पेन, कफ, कोल्ड, फीवर, त्वचा संबंधित बीमारियां और बैक पेन आदि की शिकायत की। 
कैंप में डॉक्टर ने दवाओं के साथ सभी ग्रामीणों को आवश्यक सलाह दी। डॉक्टर ने यह भी कहा कि ठंड के मौसम में लोग अपने साथ-साथ बच्चों का विशेष ध्यान रखें। सर्दी, खांसी और जुकाम जैसे तरह-तरह के वायरल और दूसरी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बेहद जरूरी है।

विज्ञापन