- पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष ने की बैठक
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। टाटीझरिया प्रखंड मुख्यालय में 6 दिसंबर को 20 सूत्री अध्यक्ष कार्यालय का उद्धाटन 20 सूत्री अध्यक्ष रवि सिंह , शिबुप्रसाद सोनी दोनों अध्यक्ष के संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्धाटन किया गया। वही 20 सूत्री अध्यक्ष संग शिक्षा विभाग, प्रखंड आपूर्ति विभाग, बिजली, सहकारिता, कृषि, जेएसएलपीएस, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, मनरेगा, वन विभाग, विभिन्न विभागों द्वारा प्रखंड में भ्ष्टार्चार पर अंकुश लगाने को लेकर बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ साइनी तिग्गा ने किया । बैठक के दौरान बीडीओ सह सीओ ने 20 सूत्री क्रियान्वयन समति अध्यक्ष के दायित्वों के बारे में जानकारी दी और उपस्थित सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र विकास को लेकर समीक्षा किया तथा अध्यक्षों से विकास क्षेत्र में सहयोग करने की अपील की।
मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष शिबु प्रसाद सोनी, रवि सिंह, झामुमो प्रखंड सचिव सह टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव, एमओ आलोक कुमार, सांसद प्रतिनिधि कैलाशपति सिंह, कामेश्वर पांडेय, अर्जुन प्रसाद, डॉ रेखा रानी, संजय अगरिया, रामसेवक दांगी, एटीएम रमा कुमारी, सुधीर कुमार राय, सुरेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार, अनुपम राम, महेश अग्रवाल, उपेंद्र पांडेय, संदीप पांडेय, मो सफीक, कौलेश्वर कुमार, सुनील कुमार, संतोष दास, संजय कुमार, पीयूष कुमार संग कई पदाधिकारी और कांग्रेस-झामुमो के कार्यकर्ता मौजूद थे।