Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दारू : बालू घाटों का निरीक्षण कर बोले सीओ- जल्द होगी बंदोवस्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : बालू घाटों का निरीक्षण कर बोले सीओ- जल्द होगी बंदोवस्ती
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड में बालू घाटो के बंदोवस्ती की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसको लेकर अंचलाधिकारी नीतू कुमारी ने मंगलवार को इरगा पंचायत के बड़वार, हरली पंचायत के सिवाने नदी पेटो और रामदेव खैरिका पंचायत के कोनार नदी कवालु के बालू घाटों का भौतिक निरीक्षण किया। 
इस बारे में अंचलाधिकारी ने बताया कि प्रखंड में तीन बालू घाटों की बंदोवस्ती की जानी है जिसके लिए आज घाटों का निरीक्षण किया गया है। बालू घाटों की बंदोवस्ती के संबंध में उन्होंने बताया कि इस संबंध में  रिपोर्ट बनाकर जल्द ही जिला में स्वीकृति और आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जायेगा। 
 

सीओ ने बताया कि अवैध बालू के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार करवाई की जा रही है पिछले कुछ दिनों में अवैध बालू लदे पांच ट्रैक्टर को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की गई है जबतक बालू घाटों की नीलामी नही होती है तबतक क्षेत्र में बालू का उठाव पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

विज्ञापन