Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चुरचू : धन कटनी होते ही प्रखंड के दर्जनों गांव में सक्रिय हुए बिचौलिये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चुरचू : धन कटनी होते ही प्रखंड के दर्जनों गांव में सक्रिय हुए बिचौलिये
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के दर्जनों गांव जिसमें चरही, चनारो, सडवाहा, इंद्रा, जरबा, कारुखाप, बासाडीह, कजरी, दासोखाप, हेंदेगड़ा, निमाडीह, मुकरू, बहेरा, फुसरी सहित कई क्षेत्रों में धन कटनी अंतिम चरण में है। वहीं बिचौलिये सक्रिय हो गये हैं।

किसानों के द्वारा उपजाये गये धान को बिचौलिये औने-पौने दामों में खरीदने के लिए पिकअप वाहन को लेकर गांव-गांव घूम रहे हैं। धन कटनी शुरू होते ही बिचौलिये धान को खरीदारी के लिए किसानों के घर सुबह-सुबह पहुंच जा रहे हैं।उपरोक्त गांवों में प्रतिदिन धान खरीददारी के लिए 15 से 20 पीकअप वाहन पहुंचते हैं।बिचौलिए किसानों को पहले रुपये देने का प्रलोभन दिया जा रहा है।फिलहाल, किसान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

किसानों का कहना है कि पैक्स में धान को बेचने से कोई फायदा नजर नहीं आता है।कारण की तत्काल नगद और समय पर नहीं मिल पाता है।मजबुरन धान को बिचौलियों के हाथों बेचना पड़ता है। बिचौलिये भी इतना तेज हैं कि तौल में धान को मार लेते हैं, जो किसान को मालूम तक नहीं चलता। किसान आगे कहते हैं कि सरकार ईमानदारी पूर्वक निर्धारित समय पर बिक्री किये गये धान की कीमत को समय पर मिले। तभी किसान अपने उपजाये धान को पैक्स में बेच सकते हैं।

विज्ञापन