टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव में पार्वती देवी उम्र करीब 70 वर्ष पति स्व सोमारी भुइयां का शव सोमवार को उसके खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। हालांकि उसकी मृत्यु स्वाभाविक तौर पर हुवी है या फिर दुर्घटना-घटना में हुयी इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।