टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। बहेरा पंचायत के कजरी भुरकुंडा टोला में ठंड को देखते हुए मुखिया देवकी महतो ने गरीब, असहाय और जरूरत मंद लाभुक सुरती देवी और मतयो देवी के बीच कंबल का वितरण किया। मुखिया श्री महतो ने कहा कि बहेरा पंचायत में विकास कार्य कराया जायेगा। साथ ही जरूरत मंद लोगों को हर संभव मदद किया जाएगा। श्री महतो ने पंचायत के गावं-गावं में घुमकर ग्रामीण समस्याओं से अवगत हो रहे हैं। ग्रामीणों से कहा कि हर समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। पंचायत में विकास कार्य तेजी होगा।