टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत के मुखिया ने वर्षों पूर्व बने शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग वर्षों पहले तापीन साउथ के 45 नंबर कांटा के समीप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया है। पानी के अभाव में शौचालय बंद पड़ा है। लोगों को इस शौचालय से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी बताया कि जब से निर्माण हुआ है तबसे लेकर आज तक बंद पड़ा है। इस निर्माण में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया है। श्री महतो ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बंद पड़े शौचालय को चालू कराया जाय। ताकि लोग इसका लाभ उठा सके। मौके पर संतोष राय, राजन महतो, महादेव रविदास सहित कई लोग थे।