Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

इचाक : महिला हिंसा रोकने को लेकर कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक : महिला हिंसा रोकने को लेकर कई कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। मुझे नहीं, मेरे अधिकारों को सुरक्षित करो... की मांग के साथ महिला मुक्ति संस्था ने क्रिया नई दिल्ली के सहयोग से 16 दिवसीय अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थानीय जन विकास केंद्र, हजारीबाग में आयोजित किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य रेनू देवी ने कहा कि घर के अंदर और बाहर महिलाओं को हिंसा का सामना करना पड़ता है जिसका विरोध महिलाएं और लड़कियां खुलकर नहीं कर पाती हैं। सामाजिक रूप से घर के अन्दर और बाहर लड़कियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।  
 

मौके पर महिला मुक्ति संस्था की सचिव देवयानी वर्मा ने कहा कि लड़कियों को उनके जन्म के समय से ही भेद-भाव किया जाता है, घर से लेकर कार्य स्थल तक उनके साथ परेशानी आती है इसके पीछे पित्रिसतात्मक सोंच है, जो महिलाओं को कमजोर करती है और इस सोंच का शिकार महिलाऐं होती है। हम महिलाओं को संविधान में कई अधिकार प्राप्त हैं पर उसका पालन आज भी जमीनी स्तर पर नहीं है, आज महिलाओं का स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार, विकलांगता से जी रही लड़की और महिला, युवा महिला और युवतियां को पसंद, शारीरिक स्वायतता, यौनिकता, ट्रांसजेंडर के मुद्दे को लेकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रही है, उनके अधिकारों की सुरक्षा नहीं हो रही है। इन मुद्दों के प्रति महिलाओं और पुरुषों के द्वारा जन्म से ही लड़कियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, और अन्य सभी अधिकारों के प्रति जागरूक करना होगा। 
 

कार्यक्रम को किशोरी लीडर- रुक्सार, डौली खातून एवं रजनी भारती, सोनम कुमारी, गंगा कुमारी ने अपनी समस्याओं को रखा। इस अवसर पर इब्तिदा नेटवर्क से जुडी लीला कुमारी, मैत्री नेटवर्क की ज्योत्स्ना वर्मा, महिला मुक्ति संस्था से शांता सांगा, मनोज कुमार अकेला, बबिता देवी, मोना कुमारी, अनीता देवी, रिंकी देवी, पिंकी देवी, रानी कुमारी, पूनम देवी, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुषमा कुमारी, वार्ड सदस्य झ्र लीलावती देवी, मीना देवी, ममता देवी, सुष्मिता देवी, मालती देवी, सरिता देवी, सहनाज खातून, सेविका- सुनीता देवी, सरिता देवी, सहिया- फिदौर्शी खातून, मालती देवी, रेनू देवी, मरियम खातून, एवं नेतृत्व कारी बसंती देवी सहित हासिये पर खड़ी महिला, ट्रांसजेंडर और कई ग्रामीण महिला शामिल रही। कार्यक्रम का संचाालन किशोरी-रुक्सार खातून और रजनी भारती ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डौली खातून ने किया।

विज्ञापन