Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भंडरा पंचायत भवन में संविधान दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा पंचायत भवन में संविधान दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। नेहरू युवा केन्द्र लोहरदगा एवं युवा ग्रामीण विकास समिति भैसमुन्दो के संयुक्त तत्वावधान में भंडरा पंचायत भवन में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन जीप सदस्य राजमनी उरांव, अधिवक्ता प्रवीण कुमार भारती, बालकृष्ण सिंह, पतंजली योग समिति के शिवशंकर सिंह ने डा० भीमराव अम्बेडकर व  स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलित कर किया। 

मौके पर मुख्य राजमनी उरांव ने कहा कि संविधान को जानना सभी के लिये आवश्यक है। युवाओं को हमारा संविधान की जानकारी रहनी चाहिए क्योंकि हमारा देश इसी संविधान से चल रहा है। अधिवक्ता प्रवीण भारती ने कहा कि देश के हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि संविधान में अंकित मौलिक अधिकार को जाने साथ साथ नागरिक का कर्तव्य क्या है उसे भी लोग जाने।बालकृष्ण सिंह ने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि समाज के विकास में युवाओ का हमेशा योगदान रहना चाहिए। कार्यक्रम को शिवशंकर सिंह, सुमंती कुमारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत मे युवाओं को संविधान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कार्यक्रम में बासुदेव उरांव,  अभिषेक सिंह, राहुल महतो, साइमन मिंज,पवन तिग्गा, लाल केश्वर उरांव, पवन उरांव, वाशु उरांव सहित युवा क्लब के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन