Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भंडरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने परमेश्वर महली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बने परमेश्वर महली
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा। लोहरदगा भंडरा प्रखंड क्षेत्र के पझरी पहाड़ के समीप चार दिसंबर को भंडरा पंचायत मुखिया इंद्रदेव उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी मुखियाओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ का गठन पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से भंडरा प्रखंड मुखिया संघ का अध्यक्ष उदरंगी पंचायत के मुखिया परमेश्वर महली को बनाया गया। 

उपाध्यक्ष बड़ागांई पंचायत की मुखिया कईली उरांव और  भीठा पंचायत मुखिया टेले उरांव को बनाया गया। सचिव गडरपो पंचायत के मुखिया सुमित उरांव, उप सचिव भंडरा पंचायत के मुखिया इंद्रदेव उरांव, कोषाध्यक्ष जमगांई पंचायत की मुखिया धनेश्वरी उरांव व अकाशी पंचायत की मुखिया बीतनी उरांव को बनाया गया। मीडिया प्रभारी मसमानो पंचायत की मुखिया ममता कुमारी, सह मीडिया प्रभारी भौंरो पंचायत की मुखिया सुमंती तिग्गा को बनाया गया। 

नवनिर्वाचित मुखिया संघ के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जनमानस के कल्याण एवं योजना संबंधी सभी कार्य धरातल पर उतारने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। प्रखंड प्रशासन से आपसी तालमेल और सामंजस्य स्थापित कर सरकार के द्वारा संचालित विविध योजनाओं को पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। पंचायती राज व्यवस्था को बरकरार रखते हुए विकास की प्रगति पर पहल किया जायेगा।

विज्ञापन