टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की नई अध्यक्ष रंजीता हेंब्रम चुन ली गयी हैं। जबकि राहुल कुमार को सर्वसम्मति से महासचिव चुन लिया गया है। रवि राज शर्मा की नाम वापसी के साथ ही राहुल कुमार के महासचिव बनाये जाने की घोषणा कर दी गयी। बताये चलें कि महासचिव के पद को लेकर काफी मंथन किया गया। आम सभा में दो नाम आने के कारण ऐसा हुआ था। किसी एक अधिकारी के नाम वापसी पर सहमति से महासचिव बनाने की कोशिश जारी थी। नहीं बनने की स्थिति में वोटिंग की तैयारी थी, लेकिन ऐसी जरूरत नहीं पड़ी।