टीम एबीएन, रांची। चान्हो थाना की पुलिस ने डकैती कांड के अभियुक्त मोहम्मद नसीम उर्फ गुड्डु, पिता मोहम्मद हाशिम, ग्राम तिलैयाटांड़ थाना चंदवा, जिला लातेहार को गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2012 का डकैती कांड में अभियुक्त मोहम्मद नसीम उर्फ गुड्डु फरार चल रहा था।