Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दिव्यांग सर्टिफिकेट में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होंगी कड़ी कार्यवाई : मंत्री बन्ना गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिव्यांग सर्टिफिकेट में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होंगी कड़ी कार्यवाई : मंत्री बन्ना गुप्ता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व दिव्यांग दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित एक शाम दिव्यांगों के नाम कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यदि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने पर यदि किसी को दिक्कत हुई तो सम्बंधित अधिकारी नपेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उनसे मांग की गई कि बुधवार के दिन कभी सदर अस्पताल आये तो दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने वाले काउंटर पर आये तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द बदलाव देखने को मिलेगा और बिना बताये मैं निरिक्षण करूंगा। उन्होंने दिव्यांग जनों की समस्याओ को सरकार के स्तर पर रखने का आश्वासन दिया।

इस दौरान दिव्यांग जनों में से अनेक प्रतिभाशाली जनों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत की, समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आफताब आलम, अजय नाथ सहदेव, हितेश गोयल, जिज्ञासा श्रीवास्तव, बरखा सिन्हा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,407