टीम एबीएन, बड़कागांव। विश्व दिव्यांग दिवस पर बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय परिसर के पूर्वी पंचायत भवन में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें करनपुरा विकलांग विकास सहयोग समिति लिमिटेड बड़कागांव द्वारा आयोजित किया गया था। एनटीपीसी के सौजन्य से किया गया।
मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़कागांव जितेंद्र पांडेय, एनटीपीसी के आरएनआर एसके सेनापति एवं राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन सोनी के नेतृत्व में विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। प्रखंड से आये हुए दिव्यांग जनों के लिए 150 पीस कंबल वितरण किया गया एवं तीन ट्राई साइकिल दिव्यांग जनों को दिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन सोनी, संचालन चेपा कला के पंसस कृष्णा राम ने किया।
कार्यक्रम में सांड पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार, सनी कुमार, रामेश्वर महतो, लोकनाथ राणा, साजिद, मोती कुमार, आर सेन, विमला देवी, अशोक राम, विनोद राणा, अशोक प्रजापति समेत बहुत सारे दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित थे।