टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। बीते 21 नवंबर को चरही थाना क्षेत्र के श्यामपट्टी निवासी नरेश प्रजापति एक बाइक की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल व्यक्ति सोमवार बाजार से बर्रा कचरी बेचकर शाम 6 बजे ठेला लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रहे बाइक चालक ने सीधे ठेले पर जोरदार टक्कर मार दिया। उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर चरही पुलिस पहुंचकर घायल व्यक्ति को उठाकर इलाज के लिए हजारीबाग डॉ भानु शंकर के पास भेज दिया गया। गंभीर अवस्था को देखते हुए रांची के लाइफ केयर अस्पताल रेफर कर दिया। 23 नवंबर को वहां के डॉक्टर ने 29 नवंबर को रिम्स रेफर कर दिया। अत्यंत गंभीर देखते हुए यहां के डॉक्टर ने भी 30 नवंबर को मां रामप्यारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने इलाज में 300000 रुपये खर्च करने के बावजूद नहीं बचा पाया। मृतक व्यक्ति ठेला में बर्रा कचरी बेचकर अपने परिजनों को भरण- पोषण करता था।