Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक : व्यापार मंडल में चना बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक : व्यापार मंडल में चना बीज विक्रय केंद्र का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। प्रखंड के व्यापार मंडल प्रखंड मुख्यालय में सरकार की ओर से किसानों के बीच चना बीज अनुदानित दर पर विक्रय हेतु विक्रय केंद्र खोला गया। उद्घाटन उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, कांग्रेस नेता दिगंबर कुमार मेहता एवं प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर कुमार दास  ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। 
व्यापार मंडल से कैसे बीज खरीदेंगे किसान : व्यापार मंडल अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद मेहता ने बताया कि व्यापार मंडल को सरकार की ओर से किसानों के बीच 90% अनुदानित दर पर बेचने हेतु 50 किवंटल चना प्राप्त हुआ है। व्यापार मंडल से बीज पंचायत स्तर पर पैक्स के माध्यम से मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पैक्स अध्यक्ष की आपसी सहमति बनाकर बीच उठाओ कर किसानों को चिन्हित कर वितरण किया जायेगा। खरीद के समय किसानों को पहचान पत्र हेतु आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। 
ये भी थे उपस्थित : मौके पर बीसीओ राजेश कुमार, सीताराम मेहता, 20 सूत्री सदस्य दिगंबर कुमार मेहता, पैक्स अध्यक्ष प्राबिल प्रसाद मेहता, रमेश रंजन, कंचन मेहता, राजेश कुमार, यमुना प्रसाद मेहता, राजबलम प्रसाद मेहता, सुरेश मेहता, बीटीएम पुष्पा कुमारी, शशिभूषण मेहता, मुकेश मेहता, कामेश्वर मेहता, भरत मेहता, सतीश कुमार, प्रशांत राणा, मो सिकंदर अंसारी के अलावा कई किसान शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,845