Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी मेढकुरी खुर्द पंचायत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनी मेढकुरी खुर्द पंचायत
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल मैच का आयोजन हरली मैदान में किया गया। जिसका फाइनल मुकाबला जिनगा बनाम मेड़कुरी के बीच खेल गया। फाइनल मुकाबले से पूर्व सेमीफाइनल का पहला मुकाबला दिगवार बनाम मेढकुरी के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय के बाद पेनल्टी सूट 2-3 गोल से मेढकुरी टीम विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जिनगा बनाम रामदेव खैरिका के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भी पेनल्टी सूट 2-1 गोल से जिनगा की टीम विजय प्राप्त कर फाइनल में पहुंची। 
फाइनल मुकाबले ने मध्यांतर समय तक दोनों टीमों के तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। मध्यांतर के बाद मेढकुरी की टीम चढ़ाई करते हुए 1 गोल करने में सफल हुई तथा फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।   फाइनल मैच का उद्घाटन हरली पंचायत मुखिया फरजाना खातून, मेढकुरी मुखिया भोला तुरी, दिगवार मुखिया महेंद्र मुर्मू ने  खिलाड़ियों से परिचय के बाद कीक मार कर किया। 
इस फुटबॉल लीग मैच में प्रखंड के नौ पंचायत से एक एक टीम को आमंत्रण किया गया था। इसमें पुनाई की टीम मैच में भाग नही लिया। जिन पंचायत के टीम ने मैच में भाग लिया इनमे दिगवार, जिनगा मेढकुरी खुर्द, कबिलासी, हरली, रामदेव खरिका, इरगा व दारू की टीम थी। दारू प्रखंड की विजेता टीम मेढकुरी टीम जिला स्तरीय पहुंच कर अन्य प्रखंडों के साथ खेलेगी। विजेता व उपविजेता टीम को हरली मुखिया फरजान खातून, दिगवार मुखिया महेंद्र मुर्मू, मेढकुरी खुर्द मुखिया भोली तुरी ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। मौके पर गंगा सागर, बीडब्लूओ रविंद्र कुमार आशीष कुमार, फारुखउद्दीन, प्रमोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,637