Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़वार, पेटो और कवालु के बालू घाटों की होगी बंदोवस्ती : नीतू कुमारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़वार, पेटो और कवालु के बालू घाटों की होगी बंदोवस्ती : नीतू कुमारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू अंचल क्षेत्र में अवैध बालू के उठाव के खिलाफ अंचलाधिकारी नीतू कुमारी काफी सख्त हो गई है। अंचलाधिकारी ने अवैध बालू के धंधे में लिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें लिप्त लोग बालू का उठाव करना बंद कर दें अन्यथा कड़ी करवाई की जायेगी। अंचलाधिकारी ने पिछले दिनों तीन ट्रैक्टर को बालू सहित जब्त कर कानूनी करवाई की है। 
अंचलाधिकारी ने बताया कि जिले की उपायुक्त ने बालू घाटो की बंदोबस्ती का निर्देश दिया है जिसके आधार पर अंचल के बड़वार, पेटो और कवालु के बालू घाटों की बंदोवस्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। अंचलाधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर तक बालू घाटों की बंदोवस्ती करने का प्रयास किया जायेगा ताकि बालू का चालान कटवाने के बाद इसकी आपूर्ति सामान्य रूप से की जा सकी। प्रखंड के सैकड़ों ट्रैक्टर बालू की उठाव नहीं होने के कारण ट्रेक्टर मालिक के घरों में खड़े हैं, जिससे ट्रैक्टर मालिकों के साथ-साथ इसमें काम करने वाले मजदूरों के सामने भी भुखमरी की स्थिति पैदा होते जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,409