Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गीता देवी बनीं जिला स्तरीय संचार समिति की अध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गीता देवी बनीं जिला स्तरीय संचार समिति की अध्यक्ष
विज्ञापन

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। ग्रामीण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिला परिषद की पहली बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव हुआ वहीं दूसरी बैठक में दारू प्रखंड के जिला परिषद सदस्य गीता देवी जिला स्तरीय संचार एवम संकर्म समिति की अध्यक्ष सह सभापति निर्वाचित हुई, पदेन सचिव जिला परिषद एवम सदस्य पद के लिए सुनीता देवी सदर पूर्वी, गीता देवी केरेडारी उत्तरी, लक्ष्मी कुमारी, रवि शंकर यादव, राम प्रसाद, सुनीता देवी बड़कागांव मध्य से निर्वाचित हुए। 
गीता देवी ने कहा कि अध्यक्ष पद मेरे लिए जनता का आशीर्वाद है। इस जिम्मेवारी को मैं क्षेत्र की जनता के विकास के लिए मन लगाकर काम करूंगी। इस पद में मैं लघु सिंचाई, ग्रामीण आवास, ग्रामीण जलप्रदाय, जल निकास एवम अन्य कार्यों  के लिए उत्तरदाई हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे विभाग में विकास कार्य के लिए  आवंटित राशी को बिचौलियों से बचाकर क्षेत्र की जनता हित के कार्यों तक पहुंचाऊंगी। बैठक में डीडीसी, जिला परिषद अध्यक्ष एवं जिला के सभी प्रखंडों के जिला परिषद सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,241