Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कटकमदाग : जिप सदस्य जीतन राम बने जिप सहकारिता समिति के अध्यक्ष

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कटकमदाग : जिप सदस्य जीतन राम बने जिप सहकारिता समिति के अध्यक्ष
विज्ञापन

टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। आज दिनांक 03/12/022 को जिला परिषद की विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 8 समितियों का गठन किया गया। कटकमदाग के जिप सदस्य जीतन राम को सर्वसमिति से सहकारिता समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जिसमें सचिव जिला परिषद (इस समिति के पदेन सचिव) तथा शेख तैय्यब, मंजू देवी, सूरज पटेल, वासुदेव करमाली, मंजू नंदनी, पिंटू देवी को सदस्य मनोनित किया गया है। 
कटकमदाग के जिप सदस्य को सहकारिता समिति के अध्यक्ष बनाए जाने से कटकमदाग के साथ साथ हजारीबाग के लोगो में उत्साह है क्योंकि एक युवा चेहरा को सहकारिता समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कटकमदाग जिप सदस्य ने अध्यक्ष बनने के बाद बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सहकारिता आधारित कृषि, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन तथा वन एवं पर्यावरण कार्यक्रमों का समेकित प्रबंधन, सहकारिता हस्तशिल्प, हस्तकरघा, तसर, लाह एवं मलवरी उत्पादन को समेकित रूप से प्रोत्साहित करना, जिला स्तर पर सहकारी विपणन व्यवस्था विकसित करना, बचत के प्रति जनसाधारण को प्रोत्साहित करना एवं सामूहिक बचत प्रणाली विकसित करना होगा। मौके पे वहा जिला के सभी जिप सदस्य के साथ साथ डीडीसी प्रेरणा दीक्षित भी मौजूद रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,880