टीम एबीएन, चरही। चरही थाना क्षेत्र के तरवाटांड़ निवासी रामदास महतो ने बताया कि 26 नवंबर को वैधनाथ आयुर्वेद कंपनी से डाक के द्वारा लॉटरी टिकट भेजा गया। जिसमें एक चार पहिया वाहन निकला।
कंपनी ने कहा कि वाहन या इसके एवज में रकम ले सकते हैं। जब कंपनी के लोगों को फोन किया, तो कहा कि खाता संख्या 01841040000301787 जिसका क्यूआर कोड है। इसी खाता संख्या पर 9 हजार रुपये भेज दें। साथ ही कंपनी को ग्राहक अपना खाता संख्या भेजें। ताकि लॉटरी के रकम भेजा जा सके।
रामदास महतो ने बताया कि वर्षों से इस कंपनी दवा मंगाकर सेवन कर रहा हूं। साथ ही कई ग्रामीणों को भी इस कंपनी के दवा को मंगाकर दे रहा हूं। इसके एवज में मुझे लॉटरी की टिकट भेजी गई। निकली लॉटरी की रकम को मांग की तो कंपनी के लोग कहने लगे कि इसके लिए केरल जाना होगा या फिर इस टिकट को जला दो। जब भुक्तभोगी ने कंपनी के एक व्यक्ति गोपाल हलधर के मोबाइल नंबर 8653287068 पर फोन करने पर कहा कि तो उपरोक्त खाता नंबर में रकम भेजें। तभी लॉटरी की रकम या फिर वाहन को दिया जा सकता है।